केशकाल / केशकाल से एक बड़ी और हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है यहां एक 6 साल की माशूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है, घटना के सामने आने के बाद से ही इलाके में हड़कंप मच गया है वही इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई पुलिस ने तत्काल कार्यवाई करते हुए दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले नाबालिग आरोपी को हिरासत में लेकर संप्रेक्षण गृह जगदलपुर भेज दिया है,

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग युवक 6 साल की बच्ची को कुरकुरे खिलाने का लालच देकर अपने साथ लेकर गया और फिर सुने स्थान पर उसके साथ दुष्कर्म किया,इसके बाद नाबालिग ने बच्ची को उसके घर छोड़ दिया बच्ची को जब पेट के नीचे दर्द की शिकायत की तो परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे,जब डॉक्टरों ने बच्ची की जांच की तो दुष्कर्म होने की पुष्टि हुई,

इसके बाद डॉक्टरों ने इस पूरे मामले की जानकारी BMO को दी, BMO ने पूरे मामले की जानकारी केशकाल पुलिस को दी,पुलिस ने मामले की जांच करने के बाद नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर संप्रेक्षण गृह जगदलपुर भेज दिया और अब आगे की कार्यवाई जारी है,,


