Skip to content

किसानों के खून-पसीने से सीची गई खड़ी फसलों को नुक्सान पहुंचा रहे है गजराज…..

रायगढ़ /रायगढ़ जिले में हाथियों के दल ने एक बार फिर किसानों की फसल को नुकसान पहुंचाया है,यहाँ बीते बुधवार की रात में हाथी जंगल से निकलकर गाव के करीब खेतों तक पहुंचे और इलाके के लगभग 53 किसानों की फसलों को अपने पैरो से रौंद कर नष्ट कर दिया,इसमें सबसे ज्यादा नुकसान कापू वन क्षेत्र में हुआ है,

दरअसल जिले के घरघोड़ा रेंज के छर्राटांगर इलाके में हाथियों का दल दिन में आराम करता है रात के अंधेरे में वे खाने की तलाश में खेतों में पहुंचते है यहां नुकसान पहुंचाने के बाद हाथियों का दल कोरबा वन मंडल की तरफ चला गया है,परन्तु अब भी जिले में 65 हाथी अलग-अलग जंगल में विचरण कर रहे हैं,

Ad

धरमजयगढ़ वन मंडल के कापू रेंज के ठाकुरपोड़ी, नारायणपुर, कमरई में 43 किसानों के फसलों को हाथियों ने नुकसान पहुंचाया है, वहीं बाकारूमा रेंज के रैरूमा, और चिडोडीह में 7 फसल, छाल रेंज के तेंदुमुड़ी में 1 किसान का फसल बर्बाद किया है,इसके अलावा रायगढ़ वन मंडल के घरघोड़ा रेंज के छर्राटांगर में 2 किसानों का धान फसल और मकान को नुकसान पहुंचाया है,गुरुवार की सुबह से वनकर्मी हाथियों के द्वारा किए गए नुकसान का आंकलन करने में जूट गए थे,

आपको बता दें कि जिले के दो वन मंडल में लगभग 65 हाथियों का दल मौजूद हैं जिसमें नर हाथी की संख्या 28, मादा 23 और चौदह शावक है, धरमजयगढ़ वन मंडल में 42 और रायगढ़ वन मंडल के जंगल में 23 हाथी विचरण कर रहे हैं, बताया जा रहा है कि दिन के समय हाथी जंगल में आराम करने के बाद रात में खाने की तालाश में गांव के करीब खेतों में पहुंच रहे हैं,

वही वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि हाथियों की निगरानी हाथी मित्र दल और वनकर्मियों के द्वारा की जा रही है, ऐसे में जब हाथियों की जानकारी मिलती है तो तत्काल आसपास के प्रभावित गांव में मुनादी करायी जा रही है,ग्रामीणों को अकेले जंगल जाने से मना करने के साथ ही हाथी की जानकारी मिलने पर सूचना देने कहा गया है,,,,