रायगढ़ /दुष्कर्म के मामले में नाबालिग गिरफ्तार, दरअसल पुलिस चौकी रैरूमाखुर्द में महिला (32 वर्ष ) द्वारा किशोर बालक (17 माह 10 वर्ष) द्वारा दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज करायी है,पीड़िता ने बताया कि घटना दिन को बच्चे स्कुल पढ़ने चले गए थे और पति धरमजयगढ़ गया हुआ था,
वह घर में अकेली थी कि सुबह करीब 11.00 बजे गांव का लड़का (विधि से संघर्षरत बालक) घर आया और डरा धमका कर शारीरिक संबंध बनाया, आरोपित ने महिला को गांव में किसी को बताई तो जान से मार देने की धमकी दिया, बेज्जती के डर से किसी को कुछ नहीं बताई थी,

आरोपित के तमिलनाडू बोर गाडी में काम करने चले जाने पर दिनांक 24.07.2026 को महिला अपने पति की घटना के संबंध में बताई,आरोपित पर अपराध क्रमांक 225/2026 धारा 64(1), 351(3) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया,
विवेचना दौरान प्रार्थिया महिला अधिकारी से कथन कराया गया प्रार्थिया के बतायेनुसार कथन लेखबद्ध किया गया,चौकी प्रभारी रैरूमाखुर्द उप निरीक्षक इगेश्वर यादव ने अपचारी बालक को तलब कर पुछताछ करने पर अपराध का घटित करना कबूल किया जिसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश कर बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है,




