अंबिकापुर / सरगुजा जिले की 16 वर्षीय किशोरी से एक नाबालिग सहित चार युवकों ने सामूहिक बलात्कार किया है, दरअसल किशोरी अपने परिचित युवक के साथ नर्सरी की ओर घूमने गई थी, इस दौरान पहले से वहां शराब पी रहे चारों आरोपी उन्हें नर्सरी के भीतर सूनसान जगह पर ले गए,
यहां चारों ने मिलकर युवक की पहले बेदम पिटाई की और पेड़ से बांध दिया फिर किशोर के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया,पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों को गिरफ्तार कर लिया है,


मिली जानकारी के अनुसार एक 16 वर्षीय किशोरी अपने एक दोस्त के साथ 1 सितंबर को बतौली इलाके में स्थित एक नर्सरी की ओर घूमने जा रही थी,इस बीच नर्सरी के पास ही एक नाबालिग समेत 4 युवक शराब पी रहे थे,युवक के साथ किशोरी को अकेला देख उनकी नीयत बिगड़ गई और वे दोनों से विवाद करने लगे,
इसके बाद चारों ने नर्सरी के सूनसान इलाके में ले जाकर युवक की पिटाई शुरु कर दी और उसे पेड़ से बांध दिया,इसके बाद किशोरी के साथ चारों ने जबरजस्ती सामूहिक बलात्कार किया और इस बारे किसी को नहीं बताने की धमकी देते हुए फरार हो गए, आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद पीडिता थाने पहुची और अपने साथ हुए घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसपर त्वरित कार्यवाई करते हुए पुलिस ने चारो आरोपियों को गिरफ्तार कर लियाहै और अब आगे की कार्यवाई जारी है,



