नारायणपुर/नारायणपुर जिले में एक युवक ने पहले नाबालिग से दुष्कर्म किया फिर पकड़े जाने के डर से कुल्हाड़ी से वारकर हत्या कर डाला,हत्या के बाद शव को गांव के ही खेत में फेंक दिया। वहीं हत्या के 4 दिन बाद ग्रामीणों ने खेत से शव बरामद किया,वहीं पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है,मामला जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार नाबालिग नारायणपुर जिले के एक गांव की रहने वाली थी और उसी गांव का रहने वाला एक युवक संजू कुमेटी से उसकी जान-पहचान थी,बीते 31 दिसंबर से नाबालिग घर से लापता थी,परिवार के सदस्य उसे यहां-वहां ढूंढते रहे पर उसका कहीं पता नहीं चला,फिर 4 जनवरी को गांव के ही एक खेत में नाबालिग की लाश मिली।


उसके कपड़े फटे हुए थे शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान थे,वहीं गांव वालों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी,फिर परिजनों पुलिस को भी सूचना दी जिसके बाद पुलिस जवानों ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया,जहां पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की बात सामने आई जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
पुलिस को जाचं में पता चला कि नाबालिग एक युवक संजू कुमेटी से संपर्क में थी और अंतिम बार भी उसी के साथ देखा गया था, जिसके बाद शक के आधार पर 5 जनवरी को उसे हिरासत में लिया गया और उसने पूछताछ करने पर उसने रेप कर हत्या करने का राज खोल दिया,उसने पुलिस को बताया कि धारदार हथियार कुल्हाड़ी से वारकर उसे मार डाला।
पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है उसे जेल भी भेज दिया गया है, नारायणपुर पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर इस मामले का खुलासा किया है,पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नाबालिग से दुष्कर्म और फिर हत्या मामले में जांच जारी है।

