Skip to content

कमीशन के लालच में अपराधियों को बेच दिए बैंक खाते, आठ खाताधारकों को दुर्ग पुलिस ने किया गिरफ्तार….

दुर्ग / साइबर ठगी के जरिए प्राप्त रकम के लेन-देन में बैंक खातों का इस्तेमाल करने वाले म्यूल बैंक खाताधारकों के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है,थाना सुपेला, थाना पुरानी भिलाई एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम ने कमीशन के लालच में अपने बैंक खाते साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराने वाले कुल 8 खाताधारकों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की है,

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक, मोबाइल सिम कार्ड, मोबाइल फोन सहित अन्य संबंधित दस्तावेज जब्त किए हैं, पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी 5 हजार से 15 हजार रुपये तक कमीशन अथवा आर्थिक लाभ के लालच में अपने बैंक खाते और उनसे जुड़े दस्तावेज एजेंटों के माध्यम से साइबर अपराधियों तक पहुंचाते थे,

इन खातों का इस्तेमाल ऑनलाइन ठगी से प्राप्त रकम को अलग-अलग बैंक खातों में स्थानांतरित करने के लिए किया जाता था, जांच के दौरान संबंधित बैंक खातों में लाखों रुपये से अधिक के संदिग्ध ट्रांजेक्शन सामने आए हैं, पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर साइबर अपराधों में इस्तेमाल किए जा रहे म्यूल बैंक खातों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई,

बैंक खातों के लेन-देन का विश्लेषण, तकनीकी साक्ष्यों और विवेचना में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने 26 नवंबर को कार्रवाई करते हुए थाना सुपेला क्षेत्र के एयू बैंक से संबंधित तीन खाताधारकों तथा थाना पुरानी भिलाई क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया से संबंधित पांच खाताधारकों के विरुद्ध कार्रवाई की….