रायगढ़ / रायगढ़ जिले में पिछले साल की अपेक्षा इस बार कड़ाके की ठंड पड़ रही है,यहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक पहुंच गया है। वही शीतलहर के चलते सुबह से रात तक ठिठुरन का एहसास हो रहा है,
आपको बता दें कि हफ्ते भर पहले तापमान में 3 डिग्री बढ़ोतरी होने से न्यूनतम तापमान 13 डिग्री था। इससे ठंड का असर कुछ हद तक कम था, लेकिन पिछले 2-3 दिनों से फिर ठंड बढ़ गई है जिससे तापमान में गिरावट होने के बाद अब न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री और अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री पहुंच गया है।


यहाँ ग्रामीण क्षेत्रों में शहर की अपेक्षा ठंड का अधिक असर दिख रहा है,सुबह के समय शहर के कई इलाकों में कोहरा भी छाया रहता हैं,वहीं ज्यादा ठंड पड़ने के कारण रात के समय सड़कें जल्दी सूनी हो जा रही है,इधर मौसम विभाग के अनुसार पूरे सप्ताह भर ठंड का असर इसी तरह रहने का अनुमान है।
यहाँ बुधवार से शनिवार तक न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक बने रहने की संभावना है,उसके बाद दो दिनों के लिए तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
लोग ठंड से बचने के लिए अलाव व गरम कपड़ों का सहारा ले रहे हैं,वहीं नगर निगम के अलाव जलाने के लिए हर रात शहर के कई जगहों पर लकड़ी डाल रही है।



