Skip to content

ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुमशुदा बच्चों की सुरक्षित वापसी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित-शशि मोहन

रायगढ़ / ऑपरेशन “मुस्कान” में रायगढ़ पुलिस को मिली दो बड़ी सफलता,जूटमिल पुलिस ने नाबालिग बालिका को जालंधर से किया बरामद तो पूंजीपथरा पुलिस ने लापता बालिका को अंबिकापुर से खोज निकाला, दोनों ही मामलों में आरोपियों पर पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर,

दरअसल थाना जूटमिल में बीते दिनांक 22.10.2025 को प्रार्थी द्वारा अपनी 17 वर्षीय नाबालिग बालिका के घर से बिना बताए लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी,परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी बालिका का पता नहीं चलने पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के अपराध कमांक 377/25 धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान बालिका और संदेही युवक सनत कुमार भट्ट जूटमिल के बीच संपर्क रहने की जानकारी मिलने पर पुलिस ने इस दिशा में जांच आगे बढ़ाई,और लगातार प्रयास और मुखबिर तंत्र के माध्यम से दोनों के पंजाब के जालंधर में होने की सूचना मिली, जिस पर तत्काल पुलिस टीम को रवाना किया गया।

टीम ने वहां पहुंचकर बालिका को आरोपी के कब्जे से सकुशल बरामद किया,बालिका के कथन, मेडिकल पर आरोपी द्वारा नागालिग बालिका का शारीरिक शोषण करना पाये जाने पर आरोपी के विरुद्ध धारा 87, 65 (1) बी.एन.एस. 4. 6 पॉक्सो एक्ट विस्तारित किया गया, आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजकर जेल दाखिल किया गया है,

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अभिनवकांत सिंह, महिला प्रधान आरक्षक समुंद रनकर, आरक्षक शशिभूषण साहू और रंजित भगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वही दूसरे मामले में थाना पूंजीपथरा में दिनांक 25.03.2026 को एक प्रार्थी ने अपनी 15 वर्षीय पुत्री के 17 मार्च की रात घर से बिना बताए लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी,पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध कमांक 49/25 धारा 137(2) बीएनएस के तहत दर्ज कर पतासाजी शुरू की।

जांच के दौरान दिनांक 06.04.2026 को अंबिकापुर के खरसिंया नाका चौक के पास एक युवक के साथ नाबालिग बालिका को बरामद किया गया, पीड़िता का महिला पुलिस अधिकारी द्वारा कथन कराया गया, जिसमें बालिका द्वारा बस से जामगांव फिर अम्बिकापुर ले जाना और शारीरिक संबंध बनाना बताई है,बालिका के कथन, मेडिकल पर आरोपी के विरुद्ध धारा 87, 65 (1) बी.एन.एस. 4. 6 पॉक्सो एक्ट विस्तारित कर वैधानिक कार्रवाई की गई,

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रामकिंकर यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम में शामिल एएसआई उमाशंकर विश्वाल और हमराह स्टाफ की सक्रिय भूमिका रही।