Skip to content

ऑनलाइन सट्टा पर कार्रवाई-पुसौर में सट्टा पट्टी लिखने वाला गिरफ्तार…

रायगढ़ / रायगढ़ एसएसपी शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में जिलेभर में अवैध कारोबार पर लगातार सख्त प्रहार,पुसौर पुलिस ने कृषि उपज मंडी के पास ऑनलाइन सट्टा लिखते आरोपी को किया गिरफ्तार, आरोपी के मोबाइल से व्हाट्सएप पर ₹28,520 का सट्टा हिसाब भेजना मिला, नगद व विवो मोबाइल जप्त, कमीशन पर सट्टा लिखनेवाला युवक निरंजन साव व खाईवाल पप्पू बरेठ पर नामजद एफआईआर,

दरअसल पुसौर पुलिस को सूचना मिली थी कि कृषि उपज मंडी पुसौर के पास निरंजन साव नामक व्यक्ति सट्टा पट्टी लिख रहा है,सूचना पर पुसौर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया, पूछताछ में आरोपी ने रायगढ़ के सट्टा खाईवाल पप्पू बरेठ के कहने पर सट्टा लिखना स्वीकार किया तथा बताया कि उसे इसके एवज में 5 प्रतिशत कमीशन मिलता है।

आरोपी के मोबाइल की जांच करने पर व्हाट्सएप के माध्यम से पप्पू बरेठ को 28,520 /-का सट्टा हिसाब भेजना पाया गया,आरोपी के कब्जे से 700/- नगद एवं एक विवो मोबाइल जप्त किया गया,आरोपी निरंजन साव तथा पप्पू बरेठ के विरुद्ध थाना पुसौर में अपराध क्रमांक 33/2026 धारा 6(क), 7(1) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।

गिरफ्तार आरोपी निरंजन साव पिता बरतराम साव उम्र 58 वर्ष निवासी औरदा को रिमांड पर पेश कर जेल भेजा गया है,इस कार्रवाई में निरीक्षक रामकिंकर यादव, प्रधान आरक्षक योगेश उपाध्याय एवं आरक्षक धनुजय चंद बेहरा शामिल रहे।