Skip to content

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे पर बड़ा प्रहार-IPLसट्टा खेलाते 6 आरोपी गिरफ्तार,साइबर,कोतवाली और घरघोड़ा पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई…

रायगढ़ /ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे पर संयुक्त कार्रवाई करते हुए साइबर,कोतवाली और घरघोड़ा पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है,कोतवाली क्षेत्र में दो सटोरिये पकड़े गए, 3 मोबाइल और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के साक्ष्य जब्त,तो वही घरघोड़ा में दो अलग-अलग रेड कार्रवाई, चार आरोपी दबोचे गए, 15 हजार नगदी व एप्पल, वन प्लस, सैमसंग सहित 4 महंगे मोबाइल बरामद किया गया है,

रायगढ़ जिले में अवैध ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी पर शिकंजा कसते हुए एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन डीएसपी उन्नति ठाकुर के सुपरविजन में साइबर थाना, कोतवाली और घरघोड़ा पुलिस ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई करते हुए आईपीएल मैचों में ऑनलाइन सट्टा खेलाते कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।इस समन्वित कार्रवाई में आरोपियों से करीब ढाई लाख कीमत के 7 नग मोबाइल फोन, नगदी रकम 15490 और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन से जुड़े साक्ष्य जब्त किए गए हैं।

पहली कार्रवाई में साइबर थाना और कोतवाली पुलिस ने मुखबिर सूचना पर नयागंज कोष्टापारा स्थित खादी ग्राम भंडार के पास दबिश देकर सोनू देवांगन (21) को गिरफ्तार किया। आरोपी अपने मोबाइल से चेन्नई सुपर किंग, गुजरात टाइटंस, लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले जा रहे आईपीएल मुकाबलों पर हार-जीत का ऑनलाइन सट्टा खेल रहा था और अन्य लोगों को भी खिला रहा था। जांच में उसके मोबाइल में मैच से संबंधित स्क्रीनशॉट और गूगल-पे ट्रांजेक्शन मिले। आरोपी के कब्जे से वीवो मोबाइल जब्त कर उसके विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 4, 7 के तहत कार्रवाई की गई।

दूसरी कार्रवाई में गद्दी चौक स्थित ए-वन कैफे के संचालक हर्षित देवांगन को ऑनलाइन आईपीएल सट्टा संचालित करते रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी के पास से दो मोबाइल बरामद किए गए, जिनके माध्यम से वह हार-जीत पर दांव लगवा रहा था और डिजिटल पेमेंट से लेनदेन कर रहा था। पूछताछ में आरोपी ने आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा संचालन स्वीकार किया, जिस पर उसके विरुद्ध भी जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

वही घरघोड़ा पुलिस ने गोयल ट्रेडिंग किराना दुकान में दबिश देकर भरत गोयल (22) को गिरफ्तार किया,आरोपी आईपीएल मैच के दौरान छक्का, चौका, विकेट और हार-जीत पर लोगों से रकम लेकर ऑनलाइन जुआ खिला रहा था,पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने पर उसे घेराबंदी कर पकड़ा गया,आरोपी के कब्जे से एप्पल कंपनी का मोबाइल जब्त किया गया,

घरघोड़ा क्षेत्र में पुलिस टीम ने जय स्तंभ चौक के पास एक और बड़ी रेड कार्रवाई में गौतम भोजवानी, लक्ष्मीनारायण सिदार और सागर गुप्ता को ऑनलाइन सट्टा खेलाते पकड़ा गया,आरोपी आईपीएल मैच की हर गेंद और परिणाम पर दांव लगवा रहे थे पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने पर तीनों को मौके पर ही दबोच लिया गया।

इनके कब्जे से चार मोबाइल और 15,490 रुपये नगद जब्त किए गए। आरोपियों के विरुद्ध धारा 7 छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 तथा 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है,उपरोक्त चारों कार्रवाई में आरोपियों से पूछताछ में सट्टा खाईवाल की जानकारी मिली है, साइबर और थाने की टीम आरोपियों की पतासाजी में जुटी है,

पूरी कार्रवाई में साइबर थाना प्रभारी विजय चेलक, थाना प्रभारी कोतवाली सुखनंदन पटेल, थाना प्रभारी घरघोड़ा कुमार गौरव साहू, उप निरीक्षक ऐनु देवांगन, प्रधान आरक्षक बृजलाल गुर्जर, आरक्षक धनंजय कश्यप, प्रशांत पंडा, महेश पंडा, पुष्पेन्द्र जाटवर, नव आरक्षक अमित मिंज एवं थाना घरघोडा स्टाफ प्रधान आरक्षक अरविंद पटनायक, पारसमणी बेहरा, आरक्षक हरिश पटेल, उद्यो राम पटेल, थाना कोतवाली आरक्षक उत्तम सारथी, प्रताप बेहरा की अहम भूमिका रही है ।