रायगढ़ /79वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर लोगों में राष्ट्र भक्ति का जागृत करते हुए सभी घरों में झंडा फहराने के उद्देश्य से “हरघर तिरंगा” कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

इस कार्य में सहभागिता निभाते हुए एनटीपीसी लारा द्वारा आज सुबह मैत्री नगर टाउनशिप में कार्यकारी निदेशक अनिल कुमार एवं अनुराधा शर्मा की नेतृत्व में प्रभातफेरी के साथ हरघर तिरंगा अभियान निकाली गई।

इस अवसर पर एनटीपीसी लारा के कर्मचारी उनके परिजनों और सी.आई.एस.एफ के जवानों ने भाग बड़ी संख्या में भाग लिया।



