रायपुर / हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस के जनरल कोच में बीते मंगलवार-बुधवार की रात इंडियन तिब्बत पुलिस के एएसआई और हेड कॉन्स्टेबल का पिट्ठू बैग चोरी हो गया। इस मामले में पुलिस ने शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से 2 रिवाल्वर समेत 3 मैगजीन और 24 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं,उसने पहले पुलिसकर्मियों को नींद से जगाने की कोशिश की फिर बैग लेकर भाग निकला।
जानकारी के अनुसार आईटीबीपी के एएसआई वायपी. ओझा, हेड कॉन्स्टेबल टेलीकॉम जितेंद्र सिंह और कॉन्स्टेबल बुद्ध देव मलिक हटिया से दुर्ग जा रहे थे,रात करीब 3 बजे ट्रेन चांपा स्टेशन पर पहुंची तब वे सो गए,सुबह 5.50 बजे भाटापारा स्टेशन पर उनकी नींद खुली तो बैग गायब था,ओझा ने तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना दी,


इसके बाद RPF ने चांपा से लेकर भाटापारा तक फुटेज खंगाले ,रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी की टीम ने बिलासपुर स्टेशन का सीसीटीवी भी खंगाला, लेकिन कोई संदिग्ध फुटेज नहीं मिला, जांच के दौरान स्टेशन चौक से तितली चौक के बीच झाडिय़ों में शिकायतकर्ता के दस्तावेज और कपड़े बरामद हुए,
जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई इस मामले में रेलवे अधिकारी श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने बताया कि आरोपी की खोजबीन में जीआरपी बिलासपुर की टीम ने 48 घंटे के भीतर आरोपी की पहचान कर गिरफ्तार किया है,आरोपी रणजीत मरकाम निवासी खम्हरिया भाटापारा का रहने वाला है,वारदात के दौरान उसने जवानों को नींद से जगाने की कोशिश की,लेकिन नींद गहरी होने की वजह से पुलिसकर्मी नहीं उठे,
जिसके बाद आरोपी ने उनके पास रखें बैग को लेकर ट्रेन से उतर गया,पुलिस के अनुसार आरोपी को बैग के भीतर हथियार रखे होने की जानकारी नहीं थी उसने जब बैग के अंदर हथियार देखे तो उसे घर पर छिपा दिया, पुलिस ने चोरी हुए हथियार को भी बरामद कर लिया है,आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई में जुट गई है,



