Skip to content

उर्दना पुलिस लाइन में मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन,400 पुलिसकर्मियों एवं परिजनों ने नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श, जांच और दवाइयों का लिया लाभ…

रायगढ़ / रायगढ़ पुलिस और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में उर्दना पुलिस लाइन में मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन, करीब 400 पुलिसकर्मियों एवं परिजनों ने नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श, जांच और दवाइयों का लिया लाभ,सर्वाइकल एवं ब्रेस्ट कैंसर जांच के लिए मोबाइल कैंसर केयर एंबुलेंस भी रही उपलब्ध,

रायगढ़ पुलिस और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) रायगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में आज उर्दना स्थित पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों के लिए विशाल मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया,

इस मेगा हेल्थ कैंप में लगभग 400 पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया,शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा नि:शुल्क परामर्श के साथ आवश्यकतानुसार दवाइयां वितरित की गईं तथा ब्लड टेस्ट, एक्स-रे, सोनोग्राफी, ईसीजी एवं ईको जैसी महत्वपूर्ण जांचें भी नि:शुल्क की गईं।

वहीं 30 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं की सर्वाइकल एवं ब्रेस्ट कैंसर संबंधी विशेष जांच मोबाइल कैंसर केयर एंबुलेंस के माध्यम से की गई, सीनियर कंसल्टेंट मेडिसिन डॉ. जितेंद्र कुमार नायक ने बताया कि शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान कई ऐसे पुलिसकर्मी मिले जिनकी आयु 30 से 40 वर्ष के बीच है और उन्हें यह जानकारी तक नहीं थी कि वे उच्च रक्तचाप और ब्लड शुगर जैसी समस्याओं से ग्रसित हैं।

उन्होंने कहा कि दवाइयों के साथ-साथ आहार, जीवनशैली और नियमित व्यायाम संबंधी सलाह भी दी गई, जिससे पुलिसकर्मी स्वस्थ जीवनशैली अपना सकें, शिविर में अपनी सेवाएं प्रदान करने वाले विशेषज्ञ चिकित्सकों में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रभात पटेल, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. राजकुमार गुप्ता एवं डॉ. डोलेश्वर पटेल, शल्य चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. संजीब पुरकायस्थ, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. जया साहू एवं डॉ. दिनेश पटेल, त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. राकेश पटेल, मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. जितेंद्र नायक, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. घनेन्द्र वर्मा, किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. मीना पटेल, मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. ओम पंडा, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. स्नेहा चेतवानी, फिजियोथेरेपी विशेषज्ञ डॉ. गौतम शर्मा, आहार विशेषज्ञ सुश्री गायत्री साहू, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. वाई. शिंदे, डॉ. ज्योत्सना अग्रवाल, डॉ. कीर्ति नंदा, डॉ. स्वाति मिश्रा, डॉ. मेनका पटेल एवं डॉ. कुंती पटेल तथा पैथोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. मुकुंद अग्रवाल शामिल रहे।