Skip to content

उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में शीतलहर की चेतावनी,मैनपाट में जमा पारा, पारा 2° तक गिरा…

अंबिकापुर / छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड का असर लगातार बढ़ता जा रहा है,प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में ठंडी हवाओं के कारण जबरदस्त ठिठुरन महसूस की जा रही है। ,सरगुजा और मैनपाट क्षेत्र में ओस की बूंदें जमकर बर्फ में तब्दील हो गईं, वहीं मैनपाट में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

मौसम के आंकड़ों के अनुसार कई शहरों में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे चला गया है, दुर्ग में रात का तापमान सामान्य से 5.3 डिग्री कम दर्ज किया गया, जबकि रायपुर में यह गिरावट 4.2 डिग्री सेल्सियस रही, बीते 24 घंटों में अंबिकापुर प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Ad

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में एक-दो स्थानों पर शीतलहर चलने की संभावना जताई है,हालांकि, विभाग का कहना है कि अगले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे लोगों को ठंड से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है,फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है।