Skip to content

उठाईगिरी पहले ही पैसे जमा कर चुका था गैस एजेंसी संचालक, कल रायगढ़ में दिनदहाड़े कार का कांच तोड़कर बदमाशों ने पार किया था बैग…..

रायगढ़ / रायगढ़ शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में कल दिनदहाड़े उठाईगिरी की घटना हुई थी जिसमे बदमाशों ने कार का शीशा तोड़कर बैग चोरी कर लिया, गनीमत थी पीड़ित ने पहले ही उस बैग में रखी रकम ही बैंक में जमा कर दिया था,जिस कारण वो एक बड़े नुक्सान से बच गया और बदमाशों के हाथ केवल चेकबुक और पासबुक ही लग पाए,

मिली जानकारी के अनुसार गेरवानी निवासी नटराज डनसेना गांव में इंडेन गैस का ग्रामीण वितरण संचालित करता है,रोजाना की तरह सोमवार को भी गैस कलेक्शन की राशि लेकर वह SBI की मुख्य शाखा पहुंचा और रुपए जमा कर दिया,इसके बाद वह रामनिवास टॉकीज रोड पर अपनी स्विफ्ट कार खड़ी कर मोबाइल चार्जर लेने दुकान चला गया,तभी बाइक सवार दो बदमाश पहुंचे और कार का शीशा तोड़कर बैग उठा ले गए,

Ad

वारदात पास के एक दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई,जब नटराज डनसेना लौटकर आया तो उसने देखा कि कार का शीशा टूटा है और बैग गायब है,उसने तत्काल कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज कराई, बताया गया कि बैग में नकदी नहीं थी क्योंकि उसे पहले ही बैंक में जमा कर दिया गया था,बैग में केवल चेकबुक और पासबुक रखे थे जिन्हें बदमाश लेकर फरार हो गए,सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुर कर दी,

पर यहाँ सबसे बड़ा सवाल ये है कि बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए है कि उन्हें पुलिस या कानून का जरा भी भय नहीं है,इस कारण वो दिन दहाड़े भरे बाजार में कोई भी वारदात करने से गुरेज नहीं कर रहें है ?????