Skip to content

इस उम्र में भी बुजुर्ग को ऐसी चुल-कि मान मर्यादा को ताक पर रखते हुए कर डाला ये काण्ड, पुलिस ने बुजुर्ग को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड पर–

कवर्धा /इस उम्र में भी बुजुर्ग को ऐसी चुल मची कि मान मर्यादा को ताक पर रखते हुए नादान बच्ची को ही अपनी हवस का शिकार बनाने का प्रयास कर डाला, वही इस शर्मसार करने वाली घटना की शिकायत मिलते ही पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज आरोपी 74 वर्षीय बुजुर्ग को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है,

दरअसल मासूम बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी तभी आरोपी दशरथ गुप्ता की नजर उस पर पड़ी और आसपास सूनापन देखकर आरोपी के अन्दर का शैतान जाग गया और उसने बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर अपने बुलाया फिर उसे घर ले गया,

Ad

जहां उसने उसके साथ अपनी हवस मिटाने की कोशिश करने लगा जिससे घबराकर माशूम चिल्लाने की कोशिश तो उसके साथ मारपीट की और अनाचार का प्रयास किया, आरोपी के चुंगल से छूटने के बाद डरी-सहमी बच्ची घर पहुची और उसने घटना की जानकारी रोते हुए अपने परिजनों को दी,

बच्ची की आपबीती सुन परिजन भी हैरान रह गए, उन्होंने तुरंत महिला थाना पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है…