Skip to content

इंस्टाग्राम के माध्यम से नाबालिग से प्यार और शादी के नाम पर दुष्कर्म,आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे….

रायगढ़ / रायगढ़ पुलिस ने लापता 13 वर्षीय बालिका को सकुशल बरामद कर उसे अपने साथ बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा है, दरअसल बीते दिनांक 21 अक्टूबर 2026 को थाना पुसौर क्षेत्र की रहने वाली महिला ने थाना सिटी कोतवाली रायगढ़ में अपनी 13 वर्षीय बेटी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी,

प्रार्थिया ने बताया कि उसकी बेटी रायगढ़ में अपने परिचित के यहां रहकर पढ़ाई कर रही थी, दिनांक 20 अक्टूबर 2026 की सुबह बालिका बिना बताए कहीं चली गई, परिजनों एवं रिश्तेदारों के यहां तलाश करने पर भी उसका पता नहीं चलने पर पुलिस को सूचना दी गई, मामले में थाना सिटी कोतवाली में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 617/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई,

जाचं के दौरान पुलिस ने बालिका के परिजनों एवं सहेलियों से पूछताछ की तथा उसके सोशल मीडिया अकाउंट की जांच कर महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई,जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस टीम लगातार बालिका की पतासाजी में जुटी रही, बालिका और संदेही युवक के लगातार स्थान बदलने के कारण तलाश में कठिनाई आ रही थी, इसी बीच दिनांक 26 अक्टूबर 2026 को रायगढ़ आने पर पुलिस ने बालिका को सकुशल बरामद कर लिया,

महिला पुलिस अधिकारी द्वारा बालिका का कथन दर्ज कराया गया जिसमे बालिका ने बताया कि करीब छह माह पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी पहचान उत्तम रावत उर्फ रिशु रावत (18 वर्ष), निवासी भांठापारा, निपनिया से हुई थी और दोनों के बीच बातचीत होती थी,

बालिका के कथन के अनुसार 19 अक्टूबर की रात युवक रायगढ़ आया और अगले दिन 20 अक्टूबर की सुबह उसे रेलवे स्टेशन के पास बुलाकर ट्रेन से डोंगरगढ़ ले गया,वहां से वह उसे अपने दोस्त के घर ले गया जहां चार दिनों तक रखकर शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाए,

बालिका का कथन मेडिकल कराकर प्रकरण में धारा 87. 65 (1) बीएनएस एवं 06 पाक्सो एक्ट जोड़ी गई है, कोतवाली पुलिस ने आरोपी उत्तम रावत उर्फ रिशु रावत को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, मामले में पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई एवं विवेचना जारी है,

उक्त कार्रवाई अपराध विवेचना में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अमित तिवारी, उप निरीक्षक विेजय एक्का तथा हमराह स्टाफ की अहम भूमिका रही है…