Skip to content

इंड सिनर्जी पावर प्लांट में फिर हुआ हादसा-लगभग 45 फीट की ऊंचाई से गिरकर वेल्डर की मौत,चक्रधर नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी कार्यवाई की शुरू…..

रायगढ़ /बिना सुरक्षा उपाय के उचाई पर कार्य करनेवाले युवक की 45 फीट की ऊंचाई पर से गिरकर हुई मौत,प्रबंधन लगा लीपापोती में-?? दरअसल रायगढ़ जिले में लगे उद्योगों में बाहर से बुलाये गए ठेका कर्मियों से बिना किसी सुरक्षा के उपकरण का प्रयोग किये बिना जोखिम भरा कार्य कराया जाता है, जिसके चलते यहाँ उद्योगों में आयेदिन हादसे होते रहते है और बेकसूर लोग अपनी जान गवाते रहते है,

इसी कड़ी में चक्रधरथाना क्षेत्र के कोतरलिया स्थित इंड सिनर्जी पावर प्लांट में ए जी कंस्ट्रक्शन के द्वारा ठेकेदारी में कंपनी का काम कराया जाता है और इसी सिलसिले में कंपनी स्टॉक हॉपर के ऊपर सेड का निर्माण चल रहा था, जो लगभग 45 फीट की ऊंचाई पर स्थित है, वहां पर जिला औरंगाबाद बिहार निवासी श्रीकांत कुमार सिंह पिता अर्जुन सिंह उम्र 21 वर्ष लगभग 45 फीट ऊपर चढ़कर वेल्डिंग का काम कर रहा था और अचानक पैर फिसलने से वह नीचे गिरा, और उस नवयुवक की असमय मृत्यु हो गई,

Ad

आनन फानन में साथी कर्मचारियों द्वारा ठेकेदार और कंपनी प्रबंधन को सूचना दी गई, और श्रीकांत कुमार सिंह को मेट्रो अस्पताल लाया गया जहां बाहर में ही डाक्टरी परीक्षण के उपरांत डॉक्टर ने उसे मृत घोषित करते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया,

इसकी सूचना जैसे ही भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल के जिला अध्यक्ष विमल चौधरी को हुई उन्होंने अपने साथियों सहित भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष चिरंजीव राय के साथ मेडिकल कॉलेज स्थित पोस्टमार्टम स्थल पर पहुंचे,फ़िलहाल चक्रधर नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी कार्यवाई शुरू कर दी है….