Skip to content

आवारा कुत्तो से जान बचा कर भाग रहा कोटरी(वन्य जीव)कुए में गिरा,ग्रामीणों ने काफी मशक्कत कर कुएं से निकला बाहर…..

रायगढ़/ आवारा कुत्तो से जान बचा कर भाग रहा एक कोटरी गहरे कुएं में गिर गया जिसे गाँव के ग्रामीणों ने समय रहते कोटरी को सुरक्षित बाहर निकाल कर वन विभाग की टीम को पुरे मामले की जानकारी दी,उक्त मामला छाल रेंज का है,


मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के छाल रेंज अंतर्गत आने वाले बेहरामुड़ा गाँव में सुबह एक कोटरी जंगल से भटककर गाव में आ गया जिसे गाव के आवारा कुत्तों से बचने के दौरान भागते हुए अचानक कुएं में गिर गया,

Ad

इस घटना की जानकारी मिलते ही गाँव के लोग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत कर कुएं में सीढ़ी लगाकर कुएं में उतरकर कोटरी को बाहर निकाल कर उसकी जान बचाई, इसके बाद गाँव के ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग के अधिकारियो को पुरे मामले की जानकारी दी, जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हो गई हैं,