Skip to content

आरक्षक भर्ती-गृह मंत्री विजय शर्मा और एडीजी कल्लूरी सुनेंगे अभ्यर्थियों की शिकायत, सुनवाई के लिए तय की तारीख…

रायपुर / छत्तीसगढ़ में पुलिस आरक्षक भर्ती पर उठे रहे सवालों का गृहमंत्री विजय शर्मा के साथ भर्ती प्रमुख एडीजी एसआरपी कल्लूरी ने जवाब दिया है,प्रक्रिया को पूरी तरह से पारदर्शी बताते हुए अभ्यर्थियों की शिकायतों की सुनवाई के लिए तारीख भी तय की गई है,

मिली जानकारी के अनुसार एडीजी एसआरपी कल्लूरी जहां 19–20 दिसंबर को PHQ में सुबह 10 से शाम 6 बजे तक अभ्यर्थियों की शिकायत सुनेंगे, वहीं गृह मंत्री विजय शर्मा 20 दिसंबर को सुनवाई करेंगे,

Ad

आरक्षक भर्ती में पूरी पारदर्शिता के लिए QR कोड जारी किया गया है, जिसके जरिए सभी अभ्यर्थियों के नंबर देखे जा सकते हैं,वहीं सुनवाई के लिए रायपुर नहीं आ आने वाले अभ्यर्थी जिले के पुलिस अधीक्षक कार्यालय से ऑनलाइन जुड़ सकेंगे,

आपको बता दें कि आरक्षक के प्रदेश में 6000 पदों के लिए 7 लाख आवेदन आए हैं,पूरी प्रक्रिया संपन्न करने के बाद मेरिट लिस्ट जारी किया गया है,सभी जिलों के लिए अलग-अलग मेरिट लिस्ट जारी किया गया है, जिसे QR कोड के जरिए देखा जा सकता है,