Skip to content

आयरन स्लग चोरी केस ने पकड़ा तूल- बेजा गिरफ्तारी से आहात कलमी के ग्रामीणों ने थाने का किया घेराव…

रायगढ़ / रायगढ़ शहर के कोतरा रोड थाना क्षेत्र में आयरन स्लग चोरी की जांच अब विवादों में घिर गई है,आज कलमी गांव के करीब सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जिनमें महिलाएं भी शामिल रहीं, अचानक थाने पहुंच गए और पुलिस के खिलाफ जोरदार हंगामा करते हुए थाने का घेराव कर दिया, ग्रामीणों का आरोप है कि रमेश यादव की गिरफ्तारी दबाव और रिश्वतखोरी का परिणाम है,

दरअसल आज सुबह कोतरा रोड पुलिस अचानक ग्राम कलमी पहुचीं और रमेश यादव नामक युवक को जिदल यार्ड के कचरे से आयरन स्लग चोरी के आरोप में उठा ले आई, जिसके बाद करीब 11:30 बजे ग्रामीणों का समूह थाने में दाखिल हुआ और नारेबाजी शुरू कर दी,प्रदर्शनकारियों का कहना था कि मामले को रफा-दफा करने के लिए पुलिस के एक जवान ने 1.5 लाख रुपए की मांग की थी, और ग्रामीणों ने यह भी दावा किया कि रपये नहीं मिलने पर रमेश यादव को बिना ठोस सबूतों के उठा लिया गया है, यहाँ जांच निष्पक्ष तरीके से नहीं हो रही है।

Ad

आपको बता दें कि एक माह पूर्व हुई चोरी के मामले में पुलिस पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, पुलिस ने कलमी गांव की रमेश सिदार नाम के युवक को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया और जेल दाखिल भी कर दिया है,वहीं अचानक पुलिस द्वारा फिर से रमेश यादव नाम के युवक को चोरी के आरोप में हिरासत में लेते हुए थाना लाया गया है, यहाँ ग्रामीणों का कहना था कि यदि रमेश यादव आरोपी है तो फिर पुलिस ने पूर्व में रमेश सिदार को किस आधार पर गिरफ्तार कर लिया ??

साथ ही ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि पुलिस दबाव बनाकर निर्दोष युवकों की गिरफ्तारी कर रही है, पुलिस गिरफ्तारी से बचाने के लिए पैसे मांग रही है जिसकी रिकॉर्डिंग भी उनके पास है,

वही मामले में थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि पुलिस पर जबरन दबाव बनाने के लिए यह आरोप लगाया गया है,रमेश यादव की गिरफ्तारी विवेचना में सामने आए तथ्यों के आधार पर हुई है,आगे जिसकी भी भूमिका सामने आएगी, उसके खिलाफ कानूनन कार्रवाई की जाएगी,

आपको बता दें कि बीते नवंबर में JSPL जिंदल प्लांट के एक अधिकारी की लिखित शिकायत पर पुलिस ने आयरन स्लग चोरी का मामला दर्ज किया था, प्रारंभिक जांच में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था आगे जांच बढ़ने पर कलमी गांव के कबाड़ी रमेश यादव का नाम सामने आया जिसके बाद उसे हिरासत में लिया गया,

इधर आयरन स्लग चोरी प्रकरण अब पुलिस कार्रवाई, ग्रामीण विरोध और रिश्वतखोरी के आरोपों के चलते संवेदनशील मोड़ पर पहुंच गया है,पुलिस अपनी जांच जारी रखे हुए है, जबकि ग्रामीण निष्पक्ष और पारदर्शी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं,