दुर्ग/दुर्ग जिला के महिला थाना पुलिस ने नाबालिग पीड़िता के साथ लंबे समय से चल रहे सामूहिक दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लिया है, पीड़िता की मां के साथ थाने में दी गई लिखित शिकायत पर BNS की धारा 65(1), 70(2) और POCSO एक्ट की धारा 6, 12 के तहत मामला दर्ज किया गया है और पुलिस ने शेष चार आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

दरअसल 30जनवरी को पीड़िता अपनी मां के साथ महिला थाने पहुंची और बताया कि नाबालिग होने के बावजूद छह आरोपियों ने उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया है,पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू की जिसमें दो मुख्य आरोपी विजय स्वाइन (37 वर्ष, दुर्गा नगर पश्चिम भिलाई) और अनिल चौधरी (60 वर्ष, जोन वन खुर्शीपार) को हिरासत में ले लिया।

विवेचना के दौरान महत्वपूर्ण साक्ष्य भी जब्त किए गए हैं जो जांचाधीन हैं, पुलिस ने बताया कि शेष आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है, मामला अत्यंत संवेदनशील होने से विवेचना विधि-निषेधक के अनुसार चल रही है,एसपी दुर्ग ने पीड़िता को पूर्ण सुरक्षा और न्याय का भरोसा दिलाया है,वही स्थानीय स्तर पर यह घटना महिलाओं और नाबालिगों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर रही है।




