Skip to content

आज साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण लगेगा,यह पूर्ण ग्रहण यानी ब्लड मून होगा और इसे पूरे देश में कहीं से भी देखा जा सकेगा….

विविध / आज साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण लगेगा,यह पूर्ण ग्रहण यानी ब्लड मून होगा और इसे पूरे देश में कहीं से भी देखा जा सकेगा,यह साल 2022 के बाद भारत में दिखने वाला सबसे लंबा पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा,ये ग्रहण रात करीब 8.58 बजे शुरू होकर 11.42 बजे यह अपने चरम पर होगा, इस दौरान ब्लड मून देखने को मिलेगा। एक्सपर्ट के मुताबिक ग्रहण के दौरान पृथ्वी का वायुमंडल नीले प्रकाश को बिखेरता है जिससे चंद्रमा लाल रंग का दिखाई देगा।

;

चंद्रग्रहण सबसे सुंदर खगोलीय घटनाओं में से एक है अगर भारत में मौसम साफ रहा तो 82 मिनट की यह अद्भुत घटना देश के अधिकांश हिस्सों से सरलता से देखी जा सकेगी। प्राचीन समय में जब लोगों को इसके बारे में जानकारी नहीं थी, तो इसे लेकर कई तरह के अंधविश्वास प्रचलन में आ गए थे। भारतीय गणितज्ञ और खगोलशास्त्री आर्यभट्ट ने ग्रहण को लेकर वैज्ञानिक दृष्टिकोण लोगों के सामने रखा था और बाद में इन्हीं तर्कों ने लोगों का डर और अंधविश्वास दूर करने में मदद की थी।

Ad

हालांकि अभी भी कई लोग ग्रहण के दौरान घर के बाहर जाने या कुछ खाने से बचते हैं,लेकिन इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। कई लोग ये भी मानते हैं कि ग्रहण को नंगी आंखों से नहीं देखना चाहिए। सूर्यग्रहण के मामले में यह बात तो पूरी तरह सच है, लेकिन चंद्रग्रहण के साथ ऐसा नहीं है। चंद्रग्रहण को देखना पूरी तरह से सुरक्षित है और इससे अद्भुत खगोलीय घटना का गवाह बनना अपने आप में बेहद रोमांचकारी है।

चंद्रग्रहण को बेहतर ढंग से देखने के लिए एक लंबी फोकल लंबाई के साथ दूरबीन का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। 7 सितंबर को होने वाले चंद्रग्रहण के लिए आप शहर की रोशनी से दूर किसी छत या पार्क अथवा खेतों जैसे खुले इलाके में जा सकते हैं। ये आपके अनुभव को और भी बेहतरीन बना देगा। कई जगह इसका लाइव प्रसारण भी किया जाता है। बता दें कि यह इस साल का आखिरी चंद्रग्रहण होगा।