महासमुंद /महासमुंद जिले के पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम मुढ़ीपार में आज आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक हादसा हुआ है। खेत में निदाई -कोडाई , चलाई का काम कर रहे थे 10 से 15 लोग उसी समय गिरी आकाशी बिजली ।

मृतकों की पहचान राधेश्याम दीवान (38 वर्ष) और उनकी पत्नी रत्ना बाई दीवान (36 वर्ष) के रूप में हुई है। पति-पत्नी की मौके पर ही मौत, जबकि उमेश्वरी दीवान पति सेवक दीवान 26 उमेश्वरी दीवान पति राम मनोहर 30 गंभीर रूप से घायल हो गई हैं।वही घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा में भर्ती कराया गया है।



