Skip to content

आईपीएस अधिकारीयों का हुआ तबादला,आईपीएस पंकज चंद्रा को कोंडागांव, प्रफुल्ल ठाकुर को सक्ती, रत्ना सिंह को एमसीबी और अंकिता शर्मा को राजनांदगांव बनाया गया एस पी…..

रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने 7आईपीएस अफसरों का तबादला आदेश जारी किया है,जारी आदेश के अनुसार मोहित गर्ग (भापुसे 2013) – पुलिस अधीक्षक, राजनांदगांव से सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर नियुक्त किया है तो वही चन्द्रमोहन सिंह (भापुसे 2014) पुलिस अधीक्षक, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर से निदेशक, ट्रेनिंग/ऑपरेशन, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएँ, नगर सेना एवं नागरिक सुरक्षा मुख्यालय रायपुर।

अंकिता शर्मा (भापुसे 2018) पुलिस अधीक्षक, सक्ती से पुलिस अधीक्षक, राजनांदगांव, यदुवली अक्षय कुमार (भासे 2018) – पुलिस अधीक्षक, कोण्डागांव से सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर, रतना सिंह (भापुसे 2019) – सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर से पुलिस अधीक्षक, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर,

Ad

प्रफुल्ल ठाकुर (भापुसे 2015) – सेनानी, 4थी वाहिनी, छसबल माना रायपुर से पुलिस अधीक्षक, सक्ती, पंकज चन्द्रा (भापुसे) – सेनानी, 13वीं वाहिनी, सशस्त्र बल, बांगो कोरबा से पुलिस अधीक्षक, कोण्डागांव,छत्तीसगढ़ गृह विभाग ने अधिकारियों को उनके नए पदों पर अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक कार्यभार संभालने का निर्देश दिया है।

है,