Skip to content

अवैध संबंध और शादी को लेकर विवाद में देवर ने कर दी भाभी की हत्या,आरोपी पुलिस के गिरफ्त में….

बालोद /बालोद जिले के दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र में देवर ने भाभी को शराब पिलाई फिर नशे में शादी करने की करने लगा जिद, भाभी ने शादी से इनकार किया तो गला घोंटकर कर दी हत्या और भाभी की लाश के पास गया,

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतिका का नाम प्रीति सेमरे (35) है,प्रीति दल्लीराजहरा के वार्ड क्रमांक- 17 में किराए के मकान में रहती थी,वहीं आरोपी का नाम अमन कुमार सेमरे है जो जवाहर पारा का रहने वाला है लेकिन काफी समय से रायपुर में रहकर काम करता था,पुलिस को मौके से शराब की 15 बोतलें मिली हैं,

Ad

बताया जा रहा है कि बीते 30 सितंबर को देवर अमन कुमार अपनी भाभी के किराए वाले मकान में दल्लीराजहरा पहुंचा,जहाँ 1 अक्टूबर की रात दोनों ने जमकर शराब पी, इसके बाद देवर अपनी भाभी पर शादी करने का दबाव बनाने लगा लेकिन भाभी ने लोकलाज की वजह से इनकार कर दिया,

इस दौरान रात में नशे की हालत में दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ और बात हाथापाई तक पहुंच गई,इस बीच गुस्साए देवर ने नशे में भाभी का गला घोंट दिया जिससे भाभी की मौके पर मौत हो गई, हत्या के बाद आरोपी नशे की हालत में लाश के साथ कंबल ओढ़कर सो गया,

2 अक्टूबर की शाम करीब 6.30 बजे प्रीति की मां छाया बाई अपनी नातिन के साथ अपनी बेटी के घर लौटी और दरवाजा खटखटाने पर अंदर से कोई जवाब नहीं आया,तो किसी अनहोनी की आशंका पर मोहल्ले के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ने की कोशिश की गई,

इसी दौरान आरोपी अमन अपना बैग लेकर भागने लगा लेकिन पड़ोसियों ने पकड़ लिया, जिसके बाद उन्होंने घर के अंदर देखा तो प्रीति की लाश चादर से ढंकी मिली इसके बाद मामले की सूचना फौरन पुलिस को दी गई,सूचना मिलते ही पुलिस पूरी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची. महिला की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा,

वही पुलिस की पूछताछ में परिजनों ने बताया कि प्रीति की शादी अमन के बड़े भाई पप्पू सेमरे से हुई थी, जो कि जिला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम का काम करता था,जिसकी बीमारी की वजह से 19 जुलाई 2023 को मौत हो गई थी इसके बाद प्रीति को अनुकंपा नियुक्ति के तौर पर स्वीपर का काम मिला था,

परिजनों ने बताया कि प्रीति 100-बिस्तर वाले अस्पताल दल्लीराजहरा में स्वीपर का काम करती थी, साथ ही अपनी मां और बच्ची के साथ किराए के मकान में रहती थी पति की मौत के बाद देवर अमन ने भाभी से नजदीकियां बढ़ाने की कोशिश की,

प्रीति की मां और बच्ची की गैर मौजदूगी में वह घर में आ जाता था और इस दौरान जबरदस्ती अपनी भाभी को शराब पिलाता था, बाद में वह वापस रायपुर चला जाता था 29 सितंबर को प्रीति की मां अपने नातिन को लेकर गांव चली गई, तब से वह अकेली रह रही थी इसी बीच अमन आया और हत्या की,

वही मामले में दल्लीराजहरा CSP डॉ. चित्रा वर्मा ने बताया कि सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी,अवैध संबंध और शादी को लेकर विवाद के चलते आरोपी ने गला दबाकर हत्या की है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में BNS की धारा 103 के तहत केस दर्ज किया गया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।