Skip to content

अवैध शराब पर कोतरा रोड पुलिस की कार्यवाई,40 लीटर देशी महुआ शराब के साथ दो महिला समेत तीन गिरफ्तार…..

रायगढ़ / शहर के कोतरारोड पुलिस ने अवैध शराब पर कार्यवाई करते हुए चार अलग अलग मामलों में 40 लीटर देशी महुआ शराब के साथ दो महिला समेत तीन लोगो को गिरफ्तार किया है, वही मामले का चौथा आरोपी छापेमारी के दौरान भागने में सफल हो गया है,

जिसकी पुलिस तलाश कर रही है,दरअसल रायगढ़ पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल को जिले में लगातार अवैध शराब बनाने की शिकायत मिल रही थी,
जिस पर कार्यवाई करते हुए जिले के सभी थाना प्रभारी को अवैध शराब के रोकथाम करने पर कार्रवाई के निर्देश दिए,

 इसी कड़ी में शहर के कोतरा रोड थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में अलग-अलग पुलिस टीम बनाई गई, और थाना क्षेत्र के बघनपुर, खैरपुर, व कलमी गांव मे छापेमारी की कार्रवाई की गई,

 जिसमें तीन अलग-अलग जगह पर अवैध शराब के साथ दो महिला समय तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया,
तो वही चौथी जगह एक व्यक्ति द्वारा तो बाकायदा जंगल के भीतर शराब की भट्टी लगाकर शराब बनाई जा रही थी,

 जिसे पकड़ने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करते हुए लेट कर कोहनी के बल चलना पड़ा पर पुलिस का आहट सुनकर जंगल में भागने में सफल हो गया,

 आरोपी वहां पर सरकार द्वारा गरीबों को दी गई उज्जवला गैस के सिलेंडर से भट्टी जलाकर शराब बन रहा था,
पुलिस टीम ने गैस सिलेंडर समेत शराब बनाने के सारे उपकरण जप्त कर लिए व शराब बनाने मे उपयोग में लाने वाले लहान को नष्ट कर दिया,

Ad