रायगढ़ /अवैध शराब के कारोबार पर कोतवाली पुलिस की कार्यवाई,48 पाव अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार,दरअसल रायगढ़ एसपी दिव्यांग पटेल के निर्देशन पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुखनंदन पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम लाखा में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध अंग्रेजी शराब बिक्री का खुलासा किया है,
दरअसल कोतवाल सुखनंदन पटेल मुखबिर सूचना पर पुलिस टीम के साथ ग्राम लाखा में नाला किनारे झाड़ियों के बीच रेड की जहां आरोपी विवेक दास महंत पिता स्व. बाबादास महंत उम्र 28 वर्ष निवासी रेलवे बंगलापारा, हाल गेरवानी थाना पूंजीपथरा, शराब की बिक्री करते हुए पकड़ा गया,
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर सफेद प्लास्टिक बोरी से 48 नग गंवा स्पेशल व्हिस्की की 180 एमएल की शीशियां बरामद कीं, जिनकी मात्रा 8.640 बल्क लीटर और कीमत 6240/- रुपये है।


इसके अलावा मौके से 300/- रुपये की बिक्री रकम भी जब्त की गई,अवैध कारोबार में लिप्त आरोपी पर धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई कर उसे रिमांड पर पेश कर जेल भेजा गया है,इस कार्रवाई में पुलिस टीम के प्रधान आरक्षक लोमेश राजपूत, बसंती खुंटे, आरक्षक गणेश पैंकरा और हरेन्द्र पाल सिंह जगत की सराहनीय भूमिका रही।



