रायगढ़ /रायगढ़ शहर के पचधारी स्टाप डेम में शाम में एक बार फिर दर्दनाक हादसा हो गया,यहाँ डेम में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से 25 वर्षीय युवक अजय सिदार की मौत हो गई,

घटना की जानकारी मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुची और गोताघोरों की मदद से मृतक के शव को बाहर निकलवाया, आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक अजय सिदार पुसौर थाना क्षेत्र के रियापाली गांव का रहने वाला था और NTPC लारा में काम करता था, बताया जा रहा है कि रविवार को छुट्टी होने के कारण वह अपने चार दोस्तों के साथ पचधारी डेम घूमने और नहाने पहुंचा था, दोस्तों के बताये अनुसार नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूब गया।

आपको बता दें कि जिला प्रशाषन द्वारा इस इलाके को प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित कर चुकी है,और पुलिस द्वारा भी यहाँ आने से लोगो को रोका जाता रहा है,इस डेम में अबतक लगभग अधदर्जन लोगो की बलि चढ़ चुकी है,
वही नगर कोतवाल शुखनंदन पटेल ने बताया कि पचधारी डेम एक प्रतिबंधित क्षेत्र है, यहाँ पानी का बहाव अधिक रहता है, इस कारण यहाँ पर लोगो का आना-जाना प्रतिबंधित है, पर लोग है कि मानते ही नहीं है???
आज भी हमारी पुलिस टीम दोपहर तीन बजे तक लोगो को यहाँ से भगा कई बार भगा चुकी थी,परन्तु शाम में ये घटना हो गई,हम मिडिया के मध्यम से फिर एक बार लोगों से अपील करते है कि यहाँ पर घूमने या नहाने न आये…




