रायगढ़/अफीम की अवैध खेती पर जिला प्रशासन सख्त, रायगढ़ जिले के सभी विकासखंड में ड्रोन से सर्वे जारी, इस गैरकानूनी कार्यों में लगे आरोपियों में मचा हड़कंप, रायगढ़ जिले में अवैध अफीम की खेती के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है।

इसी कड़ी में विकासखंड लैलूंगा के मुड़ागांव में जहां निजी भूमि पर उगाई जा रही अफीम की फसल का खुलासा हुआ, कार्रवाई के दौरान मौके से आरोपी को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है। प्रशासन द्वारा पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है, साथ ही अन्य संभावित कनेक्शन भी खंगाले जा रहे हैं।
वही मामले में जिला प्रशासन सख्त रुख अपनाते हुए जिले के सभी विकासखंडों में ड्रोन के माध्यम से सघन सर्वे किया जा रहा है, जिससे अवैध खेती और गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा सके।
लगातार हो रही कार्रवाई से अवैध कारोबार में जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति है, प्रशासन ने कहा है कि इस तरह की गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी अभियान इसी तरह जारी रहेगा।




