Skip to content

अपने ही घर मे फाँसी के फंदे पर झूलते हुए मिला बुजुर्ग,15 दिनों से था लापता……

जशपुर / बीते पंद्रह दिनों से जिस बुजुर्ग को उसकी पत्नी यहाँ-वहां खोज रही थी वो अपने ही घर मे फाँसी के फंदे पर झूलते हुए मिला,ये पूरा मामला घटना सन्ना की है, दरअसल मृतक बुजुर्ग पत्नि के साथ अपने घर में अकेला रहता था,बुजुर्ग पत्नि अपने स्तर से लापता पति की तलाश कर ही रही थी,

आज जब मृतक की पत्नि को घर से भयानक दुर्गन्ध आने का एहसास हुआ तो उसने आस पास के लोगो को दुर्गन्ध आने की जानकारी दी,आस पास के लोग जब घर के अंदर घुसे तो देखा तो बुजुर्ग फाँसी के फंदे पर झूल रहा था और उसकी लाश पूरी तरह सड़ चुकी थी,

Ad

जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी,सूचना पर पहुचीं सन्ना पुलिस ने घटना की जाँच शुरू कर दी है, बुजुर्ग ने आत्महत्या क्यों की यह गुत्थी अभी तक सुलझ नहीं पाई है।