Skip to content

अपना कर्ज चुकाने के लिए लिख डाली लुट की दास्तान ,पुलिस ने मास्टर माइंट के कब्जे से नकदी 11,79,800/- रु एवं लैपटॉप किया बरामद–

जांजगीर-चाम्पा/ दिनदहाड़े 11 लाख 79 हजार आठ सौ रुपये लूट की घटना निकली फर्जी, पुलिस को झूठी लूट की सूचना देने वाला दीपेश देवांगन ही निकला लुटेरा,पुलिस ने आरोपी को चंद घंटे में किया गिरफ्तार,आरोपी कब्जे से नकदी 11,79,800/- रु एवं लैपटॉप बरामद,सायबर टीम पुलिस द्वारा मनोवैज्ञानिक ढंग से की पूछताछ तो मामले का हुआ खुलासा, आरोपी दीपेश देवांगन पिता शत्रुघ्न देवांगन उम्र 25 वर्ष निवासी चोरिया थाना सारागांव जिला जांजगीर चांपा को पुलिस ने किया गिरफ्तार,

दरअसल बीते दिनांक 01.08.25 को दीपेश देवांगन निवासी चोरिया द्वारा थाना बाम्हनीडीह में लगभग शाम 5 बजे उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह अपने पूर्व से व्यावसायिक परिचित ग्राम करनौद से किरीत सिन्हा नामक व्यक्ति से 11,79,800/- रुपए प्राप्त कर यूनियन बैंक चांपा में जमा करने जा रहा था,

Ad

इसी दौरान बम्हनीडीह के आगे पूछेली, अमोदी गांव के पास पहुंचा था तभी बाइक में सवार तीन लड़कों ने जिसमें से दो ने स्कार्फ और बांधा था और एक ने टोपी पहनी थी उससे लिफ्ट मांगी और उसके नहीं रुकने पर उन तीनों पीछा करके बाइक सामने अडाकर मारपीट करके उसके बैग में लगभग 11,79,800/- रु एवं लैपटॉप को लूट कर ग्राम पूछेली के पास अज्ञात तीन व्यक्तियों द्वारा मारपीट कर नकदी रकम और स्वयं का लैपटॉप लूट लिए,

दिन-दहाड़े लुट की सूचना के बाद थाना बम्हनीडीह पुलिस द्वारा तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करते हुए जिले भर में नाकाबंदी, साइबर सेल की सहायता एवं घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया,परंतु घटनास्थल से किसी भी प्रकार की लूटपाट के साक्ष्य नहीं मिले,

घटना स्थल की बारीकी से निरीक्षण दीपेश देवांगन के द्वारा घटना की सूचना देने में की गई विलम्ब के साथ साथ बयानों में विरोधाभास होने व संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया,वही पूछताछ के दौरान संदिग्ध व्यवहार के आधार पर जब उससे कड़ाई से पूछताछ की गई तो वो टूट गया और कबूल किया कि उस पर करीब 8 लाख रुपये का कर्ज है, जिसे चुकाने की नीयत से उसने 11,79, 800रु/- का गबन कर लूट की झूठी कहानी गढ़ी और पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया,

प्रकरण की जांच/विवेचना दौरान पुलिस को भ्रमित करना पाए जाने से किरीत सिन्हा निवासी करनौद की रिपोर्ट पर थाना बम्हनीडीह में झूठी लूट की मास्टरमाइंड आरोपी दीपेश देवांगन के विरुद्ध (अमानत में ख़यानत) अपराध क्रमांक 70/2025 धारा 217, 316(2) BNS (पुलिस को झूठी सूचना देकर भ्रमित करना) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई,

विवेचना के दौरान दीपेश देवांगन के ग्राम चोरीया स्थित निवास से किरीत सिन्हा से बैंक में जमा करने ली गई संपूर्ण राशि 11,79,800/-रु एवं लैपटॉप बरामद किया गया, आरोपी द्वारा बताया गया कि वह वर्ष 2018 से एकाउंटिंग,हिसाब किताब, खरीदी बिक्री एवं हवाला से संबंधित कार्यों में संलिप्त है तथा मेडिकल,कपड़ा दुकान, छड़, सीमेंट, कृषि केंद्र दुकानों से कच्चे -पक्के रूप में धन का लेन-देन करता रहा है,फ़िलहाल पुलिस ने आरोपी दीपेश देवांगन को विधिवत गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाई शुरू कर दी है,

वही जिला पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि ऐसे झूठे मामलों से बचें एवं सत्य जानकारी ही पुलिस को दें,झूठी सूचना देने पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी,

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक सागर पाठक साइबर सेल प्रभारी, साइबर टीम सउनि विवेक सिंह, आर. सहबाज खान, प्रदीप दुबे, श्रीकांत सिंह रोहित कहरा थाना बम्हनीडीह से सउनि नीलमणि कुसुम का सराहनीय योगदान रहा।