Skip to content

अनियत्रित बाइक ट्रैक्टर से टकराई,बाइक सवार युवकों की मौके पर हो गई मौत–

जांजगीर चांपा/जांजगीर जिले के बलौदा थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई है,घटना की सूचना मिलते ही बलौदा पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे पर लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार अविनाश यादव पिता बुधराम यादव दूसरा युवक अविनाश यादव पिता संतोष यादव दोनों निवासी ख़िसोरा गांव थाना बलौदा के रहने वाले थे जो कुछ काम से दोनों युवक नवागांव (खिसोरा) गए हुए थे जहां दोपहर उनकी बाइक सड़क पर अनियंत्रित हो गई जहां सामने से आ रही ट्रैक्टर से जा भिड़ी, ट्रैक्टर की चपेट में आने से दोनों युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई, फ़िलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाई शुरू कर दी है,

Ad