गरियाबंद / गरियाबंद जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया,यहाँ एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नाले में गिर गयी. इस हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है जबकि तीन लोग घायल बताये जा रहे हैं,

मिल रही जानकारी के अनुसार घटना जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र की है, हादसा फिंगेश्वर-राजिम मुख्य मार्ग पर हुआ है बिलाईगढ़ के रहने वाले लोग कार से गरियाबंद स्थित भूतेश्वर नाथ मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे,कार में 5 लोग सवार थे पंकज दास मानिकपुरी नाम का व्यक्ति कार चला रहा था,इसी बीच रात करीब 2 बजे पंकज दास को नींद की झपकी आ गयी,

और कार सड़क से उतारकर पुल के नीचे नाले में जा गिरी जिसमे BJYM मंडल अध्यक्ष समेत 2 की मौत हो गई,वही 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है,

