Skip to content

अदाणी फाउंडेशन ने पताड़ी सीएचसी को सशक्त किया: स्वास्थ्य सुविधाओं में बड़ा सुधार, दिव्यांगजनों को भी मिला सहयोग

रोगी बेड, एसी, डीप फ्रीज़र, व्हीलचेयर, ट्राइसाइकिल सहित अनेक सामग्रियों का वितरण — स्थानीय स्वास्थ्य सेवाओं में नया आयाम

कोरबा, 11 नवंबर 2025।
अदाणी फाउंडेशन ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत करतला ब्लॉक के ग्राम पताड़ी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में स्वास्थ्य सेवाओं को मज़बूती प्रदान करने की दिशा में सराहनीय कदम उठाया है। सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में फाउंडेशन ने स्वास्थ्य केंद्र को आवश्यक उपकरणों का हस्तांतरण किया और आस-पास के दिव्यांगजनों को उपयोगी सहायक सामग्री वितरित की।

मरीजों की सुविधा के लिए आधुनिक उपकरण

अदाणी फाउंडेशन ने सीएचसी पताड़ी को एयर कंडीशनर, डीप फ्रीज़र, टेलीविज़न, रोगी बेड, लॉकर, वेटिंग चेयर और कूलर जैसे आवश्यक उपकरण प्रदान किए, जिससे अस्पताल में उपचार और प्रतीक्षा का वातावरण और बेहतर होगा।

Ad

दिव्यांगजनों के लिए सहायक सामग्री

कार्यक्रम के दौरान आस-पास के गांवों के दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, हियरिंग एड, वॉकर और बैसाखी जैसी सामग्रियां दी गईं, जो उनके दैनिक जीवन में गतिशीलता और आत्मनिर्भरता बढ़ाने में मदद करेंगी।

मुख्य अतिथि बोले — “यह पहल प्रेरणादायक है”

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीएमएचओ कोरबा डॉ. एस.एन. केसरी, बीएमओ दीपक राज और केपीएल परियोजना प्रमुख ए. राजागुरु द्वारा किया गया।
डॉ. केसरी ने कहा —

“अदाणी फाउंडेशन का यह योगदान सराहनीय है। इन उपकरणों से स्वास्थ्य केंद्र की कार्यक्षमता और मरीजों की सुविधा दोनों में सुधार होगा।”

समुदाय विकास में निरंतर योगदान

केपीएल के भू विभाग प्रमुख श्री विकास ठाकुर ने कहा कि अदाणी फाउंडेशन क्षेत्र के सर्वांगीण विकास हेतु स्वास्थ्य, शिक्षा, आजीविका संवर्धन और अधोसंरचना विकास में कई उल्लेखनीय कार्य कर रहा है।

कार्यक्रम में पताड़ी सरपंच प्रधान सिंह ठाकुर, जिला पंचायत प्रतिनिधि सुष्मिता कमलेश अनंत, जनपद सदस्य अनिल खूँटे, डॉ. रजनी कटकवार, डॉ. रंजीता कंवर, व्यास नारायण कोसले, अखिलेश सिंह, नितिन पाटील, अतुल गुप्ता, विकास ठाकुर, ताजेंद्र बंजारे और पवन महतो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कोरबा क्षेत्र में जारी हैं कई विकास कार्य

अदाणी फाउंडेशन कोरबा जिले के ग्राम पताड़ी, खोद्दल, सरगबुंदिया आदि में आरओ वाटर प्लांट, सीमेंट सड़कों का निर्माण तथा आजीविका उन्नयन कार्यक्रम जैसे कई विकासात्मक कार्य निरंतर संचालित कर रहा है।