Skip to content

अदाणी फाउंडेशन की हरित पहल से गांवों में उजाला और खुशहाली

सात सोलर हाई मास्ट लाइटों से साप्ताहिक बाजार जगमगाए, देर रात तक खुलने लगी सब्जी मंडियां
➡️ दो चरणों में 110 सोलर स्ट्रीट लाइटें स्थापित,
➡️ तृतीय चरण में 64 स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य प्रगति पर,
➡️ सुरक्षा बढ़ी, कारोबार फला-फूला, ग्रामीणों में दिखा आत्मविश्वास
📍 कोरबा | 27 दिसंबर 2025
कोरबा जिले के बरपाली तहसील अंतर्गत ग्राम पताड़ी सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में अदाणी फाउंडेशन की हरित पहल विकास और रोशनी की नई कहानी लिख रही है। अदाणी कोरबा पॉवर लिमिटेड (केपील) के सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम के तहत सौर ऊर्जा आधारित प्रकाश व्यवस्था से गांवों की तस्वीर और तक़दीर दोनों बदलती नजर आ रही है।
अदाणी फाउंडेशन द्वारा विकसित भारत–विकसित गांव की परिकल्पना को साकार करते हुए ग्राम पंचायतों के चौक-चौराहों, गलियों, सार्वजनिक स्थलों और साप्ताहिक बाजारों में सोलर स्ट्रीट लाइट एवं सोलर हाई मास्ट लाइटें स्थापित की जा रही हैं।
💡 तीन चरणों में गांवों का कायाकल्प
अदाणी फाउंडेशन द्वारा यह महत्वाकांक्षी परियोजना तीन चरणों में संचालित की जा रही है—
🔹 प्रथम चरण
50 सोलर स्ट्रीट लाइट
3 सोलर हाई मास्ट लाइट
➡️ गांवों में पहली बार स्थायी रोशनी की व्यवस्था
🔹 द्वितीय चरण
60 सोलर स्ट्रीट लाइट
2 सोलर हाई मास्ट लाइट
➡️ ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी
🔹 तृतीय चरण (प्रगति पर)
2 सोलर हाई मास्ट लाइट स्थापित
64 सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य जारी
इस योजना के अंतर्गत पताड़ी, खोड्डल, पहंदा, सरगबुंदिया, ढनढनी, कुदूरमाल एवं देवरमाल ग्राम पंचायतों को सीधे लाभ मिल रहा है।
🛍️ बाजारों में बढ़ी रौनक, व्यापार को मिली नई गति
गांवों के साप्ताहिक बाजारों में लगाए गए सोलर हाई मास्ट लाइटों से अब बाजार पहले की तुलना में कई घंटे अधिक देर तक खुले रहने लगे हैं।
इसका सीधा लाभ स्थानीय दुकानदारों, ठेला व्यवसायियों और सब्जी विक्रेताओं को मिल रहा है।
👉 आमदनी में बढ़ोतरी
👉 ग्राहकों की संख्या में इजाफा
👉 रोजगार के नए अवसर
🛡️ सुरक्षा में भी आया बड़ा बदलाव
गांवों की गलियों और चौक-चौराहों में रातभर रोशनी रहने से—
चोरी व असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश
महिलाओं और बुजुर्गों को सुरक्षा का एहसास
रात में आवागमन हुआ सुरक्षित और निडर
🗣️ ग्रामीणों की जुबानी विकास की कहानी
श्री प्रधान सिंह ठाकुर, सरपंच, ग्राम पंचायत पताड़ी:
“अदाणी फाउंडेशन द्वारा लगाए गए सोलर लाइटों से गांव की गलियां पूरी रात रोशन रहती हैं। इससे कई अप्रिय घटनाओं से बचाव संभव हो पाया है। यह पहल गांव के लिए वरदान साबित हो रही है।”
दुकेश्वरी देवी, सब्जी विक्रेता:
“हाई मास्ट लाइट लगने से हमें अब अलग से लाइट की जरूरत नहीं पड़ती। दुकान देर रात तक खुलती है और आमदनी भी बढ़ी है। हमें बहुत लाभ हो रहा है।”
🤝 सामुदायिक विकास में अदाणी समूह की मजबूत भागीदारी
अदाणी समूह द्वारा अदाणी फाउंडेशन के माध्यम से छत्तीसगढ़ के
कोरबा, रायपुर, सरगुजा, दुर्ग, बलौदा बाजार-भाटापारा और बिलासपुर जिलों में—
📚 शिक्षा
🏥 स्वास्थ्य
🛣️ अधोसंरचना विकास
💼 आजीविका उन्नयन
जैसे क्षेत्रों में निरंतर जनहितकारी कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।

Ad