मध्यप्रदेश /मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के पेटलावद में गाय गोहरी गोवर्धन पूजापर्व के बाद स्टंड करते हुए फटाका फोड़ना एक युवक को बहुत भारी पड़ गई, युवक सुतली बम को मुंह में रखकर फोड़ने के प्रयास में भयानक धमाका हो गया जिससे युवक के जबड़े के चिथड़े उड़ गए और वो गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे गंभीर हालत में अस्पताल रेफर किया गया है,

मिली जानकारी के अनुसार 18 साल का रोहित मूल रूप से टेमरिया गांव का रहने वाला है और बाचीखेड़ा गांव में गाय गोहरी पर्व देखने गया था, पर्व के बाद रोहित सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिए अपने मुंह में आतिशबाजी कर रहा था,उसने पहले छह छोटे पटाखे अपने मुंह में दबाकर फोड़े,

इसके बाद अति उत्साह में आकर उसने 7वां सुतली बम अपने मुंह में रखकर फोड़ दिया सुतली बम के तेज धमाके से रोहित का जबड़ा उड़ गया और वो गंभीर रूप से घायल हो गया,
घटना की पुष्टि करते हुए पेटलावद की SDOP अनुरक्ति सबनानी ने बताया कि पीड़ित युवक 18 साल का है,गाय गोहरी पर्व के बाद यह सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिए अपने मुंह में आतिशबाजी कर रहा था, तभी सुतली बम के धमाके से रोहित नाम के इस युवक का जबड़ा उड़ गया.”
रोहित को तत्काल पेटलावद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया,जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे रतलाम रेफर कर दिया गया है,,



