रायगढ़ / अज्ञात द्वार दंपति की निर्मम हत्या, घर के बाहर आंगन पर मिली पति-पत्नी की लाश,
डबल मर्डर की घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल, घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम भेंड्रा अंतर्गत आश्रित ग्राम कपाटडेरा की घटना,

खून से सने है मृतकों का शव, शव पर मिले है मारपीट के निशान, अज्ञात ने डंडे से पीट-पीटकर दोनों को उतारा है मौत के घाट,
गुरुवार सिंह राठिया 35 साल और उसकी पत्नी मनीता राठिया 30 साल ग्राम भेंड्रा के आश्रित गांव कपाटडेरा के रूप में हुई है मृतकों की पहचान,

सुबह परिवार वालों ने देखा दोनों की खून से सने लाश तो गांव के कोटवार को दी सूचना, कोटवार ने घटना की जानकारी घरघोड़ा पुलिस को दी,
दोहरे हत्या की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी गौरव कुमार समेत पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और मामले में जांच शुरू कर दी, जहां प्रारंभिक जांच में मामला हत्या से जुड़ा मिला, फॉरेसिंक टीम और डॉग स्क्वायड की टीम जांच कर रही है,वहीं पुलिस परिजनों के अलावा आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है



