Skip to content

अज्ञात कारणों से महिला आरक्षक ने फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी,पुलिस कर रही है मामले की जाचं–

रायपुर /अज्ञात कारणों से महिला आरक्षक ने फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी,दरअसल  रायपुर के आजाद चौक थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब पुलिस क्वार्टर में एक महिला आरक्षक की लाश फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली,मृतिका की पहचान पूजा कुशवाहा के रूप में हुई है,

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कल रात लगभग 8:30 बजे आजाद चौक थाने में सूचना मिली कि पुलिस क्वार्टर में एक महिला फांसी के फंदे पर लटकी हुई है,सूचना मिलते ही आजाद चौक पुलिस की टीम और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की,

पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की तथा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया,वही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की बारीकी से जांच की, प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है फिलहाल पुलिस इसके पीछे के कारणों की गहन जांच कर रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा,वही घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर है और क्षेत्र में भी इस घटना को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है।