टीकमगढ़/मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले से खौफनाक मामला सामने आया है जहां पति-पत्नी ने आत्महत्या कर ली, बताया जा रहा है कि पति को फांसी के फंदे पर झूलता देख पत्नी ने भी कुए में कूदकर अपनी जान दे दी, मृतक दंपति का एक तीन महीने का बेटा है, घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है वही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है,फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
दरअसल ये पूरा मामला लिधौरा थाना क्षेत्र का है,यहाँ लिधौरा नगर परिषद के वार्ड नंबर एक में रहने वाले चिंतामन कुशवाहा ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली,जिसे देख पत्नी मीरा कुशवाह ने कुएं में छलांग लगा दी और पानी में डूबने से पत्नी की भी मौत हो गई, मृतक दंपति का एक बेटा भी है जिसकी उम्र महज तीन माह है,माँ-बाप के इस आत्मघाती कदम से तीन महीने बेटे के सिर से मां-बाप का साया उठ गया, घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है,


वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची,चिंतामन के शव को फंदे से नीचे उतारा और मीरा कुशवाह का शव कुएं से बाहर निकाला, दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जतारा अस्पताल भेजा,मृतक चिंतामन ने सुसाइड क्यों किया इसका कारण अज्ञात है,फिलहाल लिधौरा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।



