Skip to content

अज्ञात कारणों से इंजीनियर युवती ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या,पुलिस मामले की जाचं में जुटी–

रायगढ़/अज्ञात कारणों से इंजीनियर युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली,दरअसल रायगढ़ शहर के पतरापाली स्थित जिंदल गर्ल्स हॉस्टल में इंजीनियर युवती की लाश हास्टल के कमरे में पंखे से लटकी हुई मिली,जिसकी सूचना पुलिस को दी गई,सूचना पर पहुचीं कोतरा रोड पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले कि जाँच शुरू कर दी है,

मिली जानकारी के अनुसार ओडिशा के केउंझर जिले की रहने वाली मोनालिसा नायक (30) वर्ष जो पिछले कुछ समय से जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड में इंजीनियर के पद पर पदस्थ थी और गर्ल्स हॉस्टल में रह रही थी, बीते सोमवार दोपहर को मोनालिसा ने अपनी सहेली के साथ खाना खाया और अपने कमरे में चली गई,

Ad

शाम करीब 5 बजे उसकी सहेली जब कमरे पर पहुंची और दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला,इसके बाद हॉस्टल स्टाफ को बुलाया गया और मास्टर चाबी से दरवाजा खोला गया तो अंदर मोनालिसा का शव पंखे से लटका मिला,

मामले में कोतरा रोड थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची,मृतका जिंदल प्लांट में इंजीनियर थी, फ़िलहाल मौत का कारण अज्ञात है,परिजनों की उपस्थिति में शव का मर्ग कायम कर शव पंचनामा भरकर pm के लिए भेजा जा रहा है, pm के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पायेगा,