नई दिल्ली /महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार का अंतिम संस्कार आज थोड़ी देर में किया जाएगा,गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहेंगे।महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार का अंतिम संस्कार आज सुबह करीब 11 बजे किया जाएगा। बारामती के विद्या प्रतिष्ठान मैदान में उनका अंतिम संस्कार होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहेंगे. बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन भी बारामती जाएंगे,यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी,CJI सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की बेंच मामले की सुनवाई करेगी,वकील विनीत जिंदल ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है, याचिका में कहा गया है कि ये नियम सामान्य वर्ग के लिए भेदभावपूर्ण है, याचिका में इस पर रोक लगाने की मांग की गई है।

अजित पवार के क्रैश विमान का ब्लैक बॉक्स मिल गया है,बॉक्स के मिलने के बाद ये पता चल पाएगा कि क्या विमान में कोई खराबी थी,अंतिम समय में पायलट ने कोई आपात संदेश भेजा था, लैंडिंग के वक्त आखिर हुआ क्या था ? एजेंसियां अब ब्लैक बॉक्स की जांच करेंगे,महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई थोड़ी देर में अंतिम संस्कार होगा।




