Skip to content

अचानक लापता हो गई 26 वर्षीय नव विवाहिता, परिजनों ने पुलिस में किया मामला दर्ज–

रायगढ़/रायगढ़ जिले के ग्राम अमलीपाली क्षेत्र की निवासी नव विवाहिता26 वर्षीय सुमन साव बीते 11 जुलाई की शाम से रहस्यमय तरीके से लापता है,परिजनों के अनुसार वह रोज़ की तरह घर से निकली थी लेकिन उसके बाद से अब तक लौटकर नहीं आई,

परिवार ने रिश्तेदारों व परिचितों से पूछताछ की लेकिन कहीं से कोई जानकारी नहीं मिल पाई,अंततः परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई,हालांकि 15 दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस को अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है,

Ad

सुमन की अचानक गुमशुदगी से परिवार बेहद परेशान है,परिजन आमजन से अपील कर रहे हैं कि यदि किसी को सुमन के बारे में कोई भी जानकारी मिलती है तो कृपया नजदीकी थाना या परिवार को तुरंत सूचना दें,,,