कोरबा / कोरबा जिले में कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम धनवार में बीते 29 जुलाई मंगलवार को करीब 40 फीट गहराई वाला एक कच्चा कुआं अचानक धंस गया, इसमें छेदूराम श्रीवास (65) उनकी पत्नी कंचन बाई (53) और उनका 30 वर्षीय पुत्र गोविंद दब गए।
परिवार के सदस्यों की अचानक लापता हो जाने पर परिजन इलाके में खोजबीन शुरू की तो घटनास्थल के पास तीनों की चप्पलें मिलीं, जिससे उन्हें कुएं के अंदर दबे होने की आशंका हुई, इस आधार पर घटना की सूचना पुलिस को दी,


सूचना पर पहुची पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया,पुलिस और SDRF (राज्य आपदा मोचन बल) की टीम मलबा हटाकर बचाव कार्य में जुटी हुई है,पानी और मिट्टी निकालने के लिए मोटर पंप और JCB मशीनों का उपयोग किया जा रहा है,अन्त: काफी मशक्क्त के बाद आज टीम ने पति-पत्नी की शव बरामद कर ली और बेटे की तलाश जारी है,
वही मामले में कटघोरा थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी ने बताया कि पति-पत्नी की लाशें विभस्त स्थिति में मिली हैं, जिसमें एक का सिर नहीं है और दूसरे का हाथ नहीं है,पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है,
हालांकि पुत्र लेकिन गोविंद की लाश अभी नहीं मिली है और उसकी तलाश जारी है,पुलिस एवं स्थानीय लोगों की मदद से आपदा मोचन बल जुड़े हुए हैं, पुलिस और SDRF मिलकर मलबा निकालने और बचाव कार्य कर रहे हैं,



