Skip to content

अंबुजा मेसर्स लिमिटेड (अदानी) द्वारा प्रस्तावित जनसुनवाई का विरोध करने सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष पहुंचे रायगढ़ कलेक्टर कार्यालय…..

रायगढ़ /रायगढ़ जिले के धरमजगढ़ ब्लॉक से सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष रायगढ़ कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और ग्रामीणों ने छाल क्षेत्र के पुरुंगा गांव में होने वाली कोयला खदान जनसुनवाई का विरोध दर्ज कराया,

Ad

दरअसल आगामी 11 नवंबर को अंबुजा मेसर्स लिमिटेड (अदानी) द्वारा जनसुनवाई प्रस्तावित है, जिसमे पुरुंगा सहित चार गांव समरसिंघा, तेंदुमुडी और कोकेदार के आसपास कोयला खदान शुरू करने की प्रक्रिया बताई जा रही है,

ग्रामीणों का आरोप है कि जल, जंगल और जमीन बचाने के लिए वे जनसुनवाई रोकने पहुंचे हैं,यह पूरा इलाका आदिवासी बहुल और हाथी प्रभावित क्षेत्र है,और सबसे बड़ी बात ये है कि यहाँ पेशा एक्ट लागु है  ऐसे में यहाँ खदान नहीं खुलनी चाहिए,

ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि  यहाँ कभी  ग्रामसभा हुई है न ही किसी ने भी ग्राम पंचायत ने अनुमति दी, फिर भी कंपनियों की ओर से जनसुनवाई कराई जा रही है, यहाँ फर्जी ग्रामसभा NOC दिखाकर प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है,

ग्रामीण कई दिनों से लगातार विरोध कर रहे हैं, आज उनके समर्थन में धरमजगढ़  विधायक लालजीत राठिया ,खरसिया विधायक उमेश पटेल भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों का समर्थन किया…